कल्याणपुर थानाक्षेत्र के अनुराग कटियार से ऑनलाइन गेम में 99 हजार रुपये ठगी हो गई। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 15 फरवरी 2026 को व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला था। इसमें कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया गया। शुरुआत में छोटी रकम लगाई तो अच्छा लाभ मिला। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 99 हजार रुपये लगा दिए। दोबारा रुपये लगाने का दबाव पड़ने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। कल्याणपुर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है।