फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पशुपतिनाथ मंदिर में स्थापित किया 8.5 किलो चांदी का अर्घा

Sun, 16 Feb 2025 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्थापित किया चांदी का अर्घा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर स्थित श्री पशुपतिनाथ शिव मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा। यहां पंचमुखी शिवलिंग पर 8.5 किलो चांदी का अर्घा स्थापित किया गया। शिवलिंग के आसपास छह किलो से अधिक का तांबे का कवर भी लगाया गया। इस अवसर पर रुद्राभिषेक हुआ और भंडारा भी लगा। कल्याणपुर के आवास विकास-1 स्थित इस मंदिर को नेपाली मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के पुजारी शिवलाल पांडे ने पूजा-अर्चना कर शिवलिंग की स्थापना कराई। इस मौके पर मंदिर की बुनियाद रखने वाले जय वल्लभ की धर्मपत्नी काठमांडू से आकर सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष सुनील भूसल, मंत्री चिरंजीव प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, दिल बहादुर छेत्री, शेर बहादुर राणा, देव बहादुर डैनी, शेर बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें