ठंड में हार्ट अटैक के लक्षण वाले 69 रोगी गंभीर हालत में एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में भर्ती हुए। निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को 1092 लोगों का ओपीडी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। छह रोगी मृतावस्था में अस्पताल लाए गए। हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के आठ रोगी भर्ती किए गए। इसके अलावा अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया के रोगी गंभीर हालत में आए।