फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ठंड में 65 को हार्ट अटैक, 15 को ब्रेन स्ट्रोक, सात की मौत

Thu, 01 Jan 2026 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कार्डियोलॉजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गलन भरी ठंड में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मामले लगातार अस्पताल में आ रहे हैं। गुरुवार को कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के लक्षण वाले 65 रोगियों को भर्ती किया गया। हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 15 रोगी भर्ती हुए। इनमें कुछ रोगियों के मस्तिष्क की नसें फट गई थीं। छह रोगियों को कार्डियोलॉजी और एक को हैलट मृतावस्था में अस्पताल लाया गया। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 509 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 65 भर्ती हुए। छह रोगी मृतावस्था में अस्पताल में लाए गए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि रात तक इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 15 रोगी भर्ती हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सीओपीडी, अस्थमा, गुर्दा और लिवर के रोगी आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें