फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ठंड में 65 को हार्ट अटैक, 10 को ब्रेन स्ट्रोक, छह की मौत, एहतियात बरतें

Tue, 13 Jan 2026 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कार्डियोलॉजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठंड में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के रोगी लगातार अस्पताल में आ रहे हैं। मंगलवार को एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में हार्ट अटैक के लक्षण वाले 65 रोगी भर्ती किए गए। निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 1111 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। छह रोगी मृतावस्था में अस्पताल आए। सोमवार को कुल 168 रोगियों ने कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में जांच कराई। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में रात आठ बजे तक 88 रोगी भर्ती हुए। इनमें ब्रेन स्ट्रोक के 10 रोगी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें