सरसैया घाट निवासी अरुणा कुमारी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी के जरिये रेहान खान से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान उसने युवती को गुमराह कर 60 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद लगातार और रुपये मांग रहा था। युवती ने पांच नवंबर को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसे घर से उठवा लेने की धमकी दी जा रही है। धमकियों से युवती और उसका परिवार दहशत में है। उसने सीपी से कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की। कोतवाली इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर साइबर सेल से मदद ली जा रही है।