फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टनल निर्माण का कार्य शुरू, मेट्रो के कॉरिडोर-2 में उतारी गई 5वीं टीबीएस मशीन गोमती

Wed, 16 Oct 2024 12:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टनल निर्माण का कार्य शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो के 4.10 किमी लंबे रावतपुर-डबल पुलिया अंडरग्राउंड सेक्शन में टनल निर्माण का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 के इस सेक्शन में परियोजना की 5वीं टीबीएस मशीन गोमती उतारी गई। कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के अंडरग्राउंड सेक्शन में रावतपुर एलिवेटेड स्टेशन के निकट बने लॉन्चिंग शाफ्ट से अप-लाइन पर इस मशीन को लॉन्च किया गया। यह मशीन सबसे पहले रावतपुर से कंपनी बाग चौराहे की ओर आगे बढ़ेगी और कॉरिडोर-2 डिपो रैंप तक करीब 650 मीटर लंबे टनल का निर्माण करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन

डाउन लाइन पर टनल निर्माण के लिए आने वाले दिनों में छठी टीबीएम मशीन को भी लॉन्च किया जाएगा। करीब 4.10 किमी लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन में सबसे पहले रावतपुर से कृषि विश्वविद्यालय के निकट स्थित डिपो रैंप तक टनल का निर्माण होगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, वर्क्स एंड इंफ्रास्टक्चर के निदेशक सीपी सिंह, रोलिंग स्टॉक निदेशक नवीन कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें