जाड़े में लोगों को हृदय की समस्या बढ़ रही है। मंगलवार को एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में हार्ट अटैक के लक्षण वाले 43 रोगी भर्ती हुए हैं। रोगियों की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही ओपीडी में 822 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इनमें 30 फीसदी रोगी पुराने रहे हैं। इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इमरजेंसी में 15 रोगियों ने जांच कराई। वहीं दूसरी तरफ हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 16 रोगी गंभीर हालत में भर्ती किए गए। मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि रोगियों को ब्रेन हेमरेज भी हो जा रहा है। इसके साथ ही अस्थमा, सीओपीडी और टीबी रोगियों की तबियत बिगड़ रही है। इन्हें चेस्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।