बजरिया में दुकान सील करता नगर नियम कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने वर्षों से गृहकर जमा न करने पर बुधवार को बजरिया में 40 दुकानें सील कीं। नगर निगम जोन - 4 के जोनल अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि इनमें से 13 दुकानदारों ने 21 लाख रुपये किराया जमा किया, तब उनकी दुकानों की सील खोली गई। इसी तरह जरीबचौकी में 16 दुकानें, तलाक महल में पांच दुकानें सील की गईं। इन दुकानों के मालिकों ने 25 लाख रुपये गृहकर जमा किया। इस प्रकार 46 लाख रुपये गृहकर जमा कराया गया। कार्रवाई में कर अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव, सीमा सागर, राजस्व निरीक्षक विनीत पाठक, विनीत वर्मा शामिल रहे।