प्रतापगढ़ निवासी शंकर लाल ने चार लोगों पर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि मिर्जापुर में ब्रोकर सियाराम के माध्यम से 233 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा। प्लॉट मालिक राधेश्याम और उनके बेटे कुलदीप ने जमीन को विवादमुक्त बताया था। उन्होंने 38 लाख रुपये का भुगतान किया। छह सितंबर 2023 को दस्तावेज पर हस्ताक्षर हुए पर उन्हें बैनामा की प्रति नहीं मिली। बाद में पता चला कि जमीन विवादित है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। रकम वापस मांगने पर पिता-पुत्र ने धमकाया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।