प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य के कारण 35 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होकर जाएंगी। इसके अलावा 13 ट्रेनें आंशिक निरस्त रहेंगी तो नौ विभिन्न स्टेशनों से देरी से चलेंगी। इनमें से कई ट्रेनें कानपुर से हो कर भी जाती हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिदिन चलने वाली 12488 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी 30 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय से होकर, 12505 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल 29 अप्रैल को पं. दीन दयाल उपाध्याय-वाराणसी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल, 12506 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या 30 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी। इसी तरह, 12816 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी 30 अप्रैल को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय, 12324 बाड़मेर-हावड़ा कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-वाराणसी-पं. दीन दयाल उपाध्याय, 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनल 29 अप्रैल को जंघई-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना के रास्ते चलेगी। इसके अलावा भी कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।