जाड़े में हार्ट अटैक के 35 रोगी कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में भर्ती किए गए। रोगियों के लिपिड प्रोफाइल की जांच में बैड कोलेस्ट्राल और ट्राईग्लीसिराइड पाया गया। इसके साथ ही 10 रोगियों ने इमरजेंसी में जांच कराई। ओपीडी में 740 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि रोगियों की लिपिड प्रोफाइल की जांच में बैड कोलेस्ट्राल एडीएल और ट्राईग्लीसिराइड बढ़ी हुई आ रही है। वसायुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बैड कोलेस्ट्राल और ट्राईग्लीसिराइड का लेवल बढ़ जाता है। कोलेस्ट्राल की वजह से धमनियों में ब्लॉकेज भी हो जाता है। रोगियों की एंजियोग्राफी में ब्लॉकेज निकल रहा है।