वक्फ बोर्ड की संपत्ति के नाम पर अशोक नगर निवासी कन्हैयालाल से 30 लाख की ठगी कर ली गई। कन्हैयालाल ने पुलिस को बताया कि ग्वालटोली निवासी खुद को वक्फ बोर्ड की मुतवल्ली बताने वाले हैदर अब्बास और सैयद अली ने उन्हें 30 लाख रुपये में वक्फ संपत्ति का एक प्लॉट दिलाने की बात कही थी।
आरोपियों ने झांसा दिया था कि वक्फ बोर्ड की आज्ञा व किराये की रसीद उन्हें एक सप्ताह के भीतर दिला देगा। झांसे में आए कन्हैयालाल ने अपनी फर्म उमा ब्रिक फील्ड से तीन बार में तीस लाख रुपये अदा कर दिए। इस बीच उन्हें पता चला कि जो प्लाट उन्होंने खरीदा है वह किसी और के नाम किराये पर एलाट हो चुका है और आरोपी वक्फ बोर्ड में मुतवल्ली भी नहीं हैं। आरोप है कि ठगी का एहसास होने पर जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थानाप्रभारी ग्वालटोली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।