फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वंदेभारत, राजधानी समेत 27 ट्रेनें नौ घंटे तक लेट, स्पेशल और लंबी दूरी की ट्रेनों की हालत खराब

Tue, 07 Jan 2025 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। कोहरे और धुंध की वजह से वंदेभारत, राजधानी समेत 27 ट्रेनें नौ घंटे तक लेट पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदेभारत, राजधानी, दुरंतो समेत 27 से अधिक ट्रेनें मंगलवार को सेंट्रल स्टेशन पर विलंब से आईं और रवाना हुईं। कोहरे और धुंध की वजह से प्रीमियम से ज्यादा स्पेशल और लंबी दूरी की ट्रेनों की हालत खराब है। ये ट्रेनें शुरुआत के स्टेशन से ही कई घंटे लेट चल रही हैं। इस लेटलतीफी के कारण 700 से अधिक यात्रियों ने टिकट रद्द कराए। वहीं, काफी यात्री दूसरी ट्रेन से रवाना हुए। नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत (22436) नौ घंटे लेट रही, जबकि भुवनेश्वर-तेजस राजधानी (22424) छह घंटे देर से आई। बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल (02563) 8:30 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल (02569) 4:30 घंटे, हावड़ा-दुरंतो (12224) 4:30 घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा (02570) चार घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस (14117) तीन घंटे, संबलपुर-जम्मू तवी (18309) तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें