हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद पप्पू स्मार्ट
- फोटो : amar ujala
कानपुर के कुख्यात अपराधी सऊद अख्तर और पप्पू स्मार्ट समेत 24 बंदियों को रविवार को कानपुर जिला कारागार से केंद्रीय कारागार इटावा स्थानांतरित किया गया है। दोनों चकेरी थानाक्षेत्र में हुए बसपा नेता पिंटू सिंह सेंगर हत्याकांड में शामिल थे। कुछ माह पहले कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तब से दोनों कानपुर जेल मे बंद थे। जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। समय-समय पर अपराधियों की जेल स्थानांतरित होती है। एक प्रक्रिया के अंतर्गत रविवार को कुख्यात अपराधी सऊद अख्तर, पप्पू स्मार्ट समेत 24 बंदियों को इटावा जेल भेजा गया है। इसमें सजायाफ्ता समेत अन्य तरह के अपराधी शामिल हैं।