फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पीएनबी खाते से उड़ गए 2200 रुपये, यूपीआई से पार हुए पैसे, पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत

Thu, 01 Oct 2026 03:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अंबेडकरपुरम निवासी राकेश वर्मा के पंजाब नेशनल बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर 2,200 यूपीआई के जरिए पार कर दिए। खाते से रुपये कटते ही पीड़िता के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें रकम सुभानल्लाह मुनफ नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अंबेडकरपुरम आवास-विकास निवासी राकेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल में खाते से रुपये निकलने का मैसेज आया। पता चला कि रुपये किसी सुभानल्लाह मुनफ नाम के व्यक्ति के खाते में यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर हुए हैं। साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत की। इसके बाद बैंक की शाखा जाकर खाता होल्ड कराया। साइबर सेल थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें