फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिस्कुट कारोबारी से 2.19 लाख हड़पे, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Oct 2026 09:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नयागंज निवासी सुमित केसरवानी बिस्किट के थोक कारोबारी हैं। पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को उन्होंने हूलागंज निवासी लोडर चालक राजीव मिश्रा को ककवन के रहीमपुर निवासी कृष्ण कुमार के साथ बिस्किट की सप्लाई करने के लिए घाटमपुर भेजा था। वहां दुकानदार को माल देने के बाद माल की रकम और पूर्व बकाया समेत कुल 4,08,080 रुपये चालक लेकर गायब हो गया। बाद में लोडर नौबस्ता मौरंग मंडी के पास लावारिस मिला। पुलिस से शिकायत के बाद 24 सितंबर को 1,89,000 रुपये वापस किए गए। शेष 2,19,080 रुपये नहीं लौटाए। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें