नौबस्ता के आनंद विहार निवासी प्रशांत सिंह के साथ साइबर ठगों ने 2.10 लाख की साइबर ठगी कर ली। उन्होंने हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राइवेट कर्मी प्रशांत ने बताया कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर उन्हें एक मैसेज आया था। भरोसा कर उन्होंने निवेश का तरीका पूछा तो शातिरों ने एक यूपीआई आईडी में रकम ट्रांसफर करा दी। इसके बाद जब उन्हें मुनाफा नहीं हुआ तो पैसे वापस मांगे। शातिरों ने रकम वापस मांगने के बदले 4.5 लाख रुपये मांगे। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला तो हनुमंत विहार थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।