कानपुर में कल्याणपुर के गायत्रीपुरम पुराना शिवली रोड निवासी 13 वर्षीय किशोरी 13 जून की सुबह घर से टहलने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी के अनुसार लापता किशोरी पीले रंग का टॉप, पिंक रंग का लोअर और चप्पल पहने है। उन्होंने किशोरी के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी कल्याणपुर थाने के सीयूजी नंबर 9454403732 पर साझा करने की अपील की। बताया सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा।