फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 13 साल की बेटी के पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 11:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौबस्ता में 13 साल की बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मां के साथ थाने पहुंची किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज रिपोर्ट में महिला के अनुसार उसका पति शराब का लती है। वह लोगों के घरों में काम कर अपनी दो बेटियों का पालन पाेषण करती है। शुक्रवार को दोनों बेटियों को घर में छोड़कर काम पर गई थी। इस बीच पति नशे में धुत होकर घर पहुंचा और छोटी बेटी को सामान लाने के बहाने से घर के बाहर भेज दिया और बड़ी बेटी के साथ मनमानी की। उसके घर पहुंचने से पहले पति घर से भाग निकला। बेटी ने अपने पिता की करतूत बताई। नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया कि आरोपी को यशोदानगर लेबर मंडी से पकड़कर न्यायालय में पेश किया वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें