फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शटरिंग भेजने के नाम पर हड़पे 1.50 करोड़, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Aug 2026 10:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
स्वरूपनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वरूपनगर में निर्माणाधीन आवासीय प्रोजेक्ट में शटरिंग और एल्युमिनियम सामग्री भेजने के नाम पर एक फर्म ने कई बार में 1.50 करोड़ रुपये हड़प लिए। बिल्डिंग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। स्वरूपनगर में रोजेलिया बिल्डवेल एलएलपी कंपनी एक बड़े आवासीय प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही है। जनरल मैनेजर रोहित गुप्ता के मुताबिक जून 2025 में मैनी स्कैफोल्ड सिस्टम्स के प्रतिनिधियों ने स्वरूपनगर स्थित कार्यालय पहुंचकर एल्युमीनियम वर्क और निर्माण सामग्री की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया। कई बार में 1.50 करोड़ ले लिए लेकिन माल नहीं भेजा। स्वरूपनगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें