फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Suicide: पारिवारिक तनाव में आकर युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान

Tue, 02 May 2023 06:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज में चलती ट्रेन के सामने युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की शिनाख्त हरदोई जिला निवासी शिवम तिवारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शिवम तिवारी की फाइल फोटो व घटनास्थल के पास लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में पारिवारिक तनाव में आकर एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। यह देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के गार्ड ने भी स्टेशन अधीक्षक को दिए मेमो में युवक के आत्महत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी की तो उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हरदोई के सांडी क्षेत्र के निवासी के रूप में हो सकी।

विज्ञापन


यह घटना मंगलवार सुबह 11 बजे जसोदा के करीब भट्टा गांव के सामने हुई। बताया जा रहा है कि फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर जैसे ही भट्टा गांव के पास से गुजरी, पहले से ही ट्रैक के किनारे खड़ा युवक ट्रेन के सामने कूद गया। पलक झपकते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ने भी ट्रेन को रोक दिया। वहां पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली।

Trending Videos

जेब में रखे मिले आधार कार्ड पर शिवम नाम लिखा हुआ मिला। उसमें दर्ज मोबाइल नंबर पर बात कर परिजनों को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा गांव से आए विष्णु तिवारी ने बताया कि शिवम कानपुर की एक प्राइवेट नौकरी करता था। वह सुबह फर्रुखाबाद जाने की बात कह कर निकला था। हालांकि उसने संभावना जताई कि भाई की मौत ट्रेन से गिरकर हुई होगी। भाई के मुताबिक शिवम की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद पत्नी की मौत हो गई थी। पिता झब्बू तिवारी की तहरीर पर मझपुरवा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

25 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
चलती ट्रेन के आगे युवक की आत्महत्या से हड़कंप की स्थिति रही। ड्राइवर ने भी ट्रेन को रोक दिया। स्टेशन अधीक्षक को लिखित में पूरे मामले की जानकारी दी। उसमें बताया कि चलती ट्रेन के सामने युवक कूद गया था। लिखित जानकारी देने और पुलिस के मौके पर पहुंचने तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। 25 मिनट बाद ट्रेन आगे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें