शिवम तिवारी की फाइल फोटो व घटनास्थल के पास लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में पारिवारिक तनाव में आकर एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। यह देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के गार्ड ने भी स्टेशन अधीक्षक को दिए मेमो में युवक के आत्महत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी की तो उसके पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हरदोई के सांडी क्षेत्र के निवासी के रूप में हो सकी।
यह घटना मंगलवार सुबह 11 बजे जसोदा के करीब भट्टा गांव के सामने हुई। बताया जा रहा है कि फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर जैसे ही भट्टा गांव के पास से गुजरी, पहले से ही ट्रैक के किनारे खड़ा युवक ट्रेन के सामने कूद गया। पलक झपकते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ने भी ट्रेन को रोक दिया। वहां पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली।