फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: सांप के काटने से किशोर की मौत, चचेरी बहन के घर आया था, जिला अस्पताल में तोड़ा दम, परिजन बेहाल

Tue, 08 Sep 2026 11:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: कानपुर के चौबेपुर निवासी अंकित की कन्नौज के गुरसहायगंज में चचेरी बहन के घर सोते समय सांप के काटने से मौत हो गई। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांप (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में कानपुर के थाना क्षेत्र चौबेपुर के गांव त्रिलोकपुर निवासी अंकित (17) सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सराय प्रयाग निवासी अपनी चचेरी बहन सीनू के घर आया था। यहां रात में सोते समय करीब दो बजे उसे सांप ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सीएचसी मे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई व बहन में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें