फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Jun 2024 03:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा में ठठिया क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना कों अंजाम दिया। मामला रफादफा करने के चक्कर में मां बेटी को बहला फुसलाकार गुजरात ले गया और कुछ दिनों बाद बेघर कर दिया। किसी तरह भीख मांग कर कन्नौज पहुंची और घटना की जानकारी बयां की। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। किशोरी की डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें