कन्नौज जिले के तालग्राम में दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर परिवार के साथ युवक ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवली गुरसहायगंज आलमपुर निवासी प्रियंका की तालग्राम गोवा सतौरा निवासी पवन कुमार के साथ 15 फरवरी 2019 को शादी हुई थी। बुधवार को प्रियंका ने पति पवन कुमार, ससुर सुरेशचंद्र, सास रानी उर्फ जगेश्वरी, ननद स्वाती और कुवंर बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि दहेज में बाइक न मिलने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर नौ दिसंबर को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद बेटी वैष्णवी और बेटा प्रशांत के साथ घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।