सम्मान समारोह में राज्यमंत्री असीम अरुण
- फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में पीएम पोषण के तहत परिषदीय व एडेड स्कूलों में कार्यरत 3653 रसोइयों के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने पांच रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। साथ ही, रसोइयों को तीन हजार रूपये की प्रतीकात्मक चेक भी दी गई। रक्षाबंधन से पहले रसोइयों को तोहफा मिलने से खुशी की लहर दौड़ गई।