फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: 30 देशों और 10 राज्यों से अधिक है इत्रनगरी की जनसंख्या, आबादी बढ़ी पर रोजगार बढ़ा...न ही संसाधन

Thu, 13 Jul 2023 03:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी तारिक इकबाल, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: बढ़ती हुई आबादी को नियंत्रित करने के लिए शासन की ओर से कई पहल की गई है। परिवार नियोजन के कार्यक्रम को गंभीरता से चलाया जा रहा है। लोगों को समय-समय पर जागरुक करने के आयोजन भी हो रहे हैं। लोगों में जागरूकता भी आई है। 
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस 2023 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में देश-दुनिया में अपने खुशबू के के लिए मशहूर कन्नौज की आबादी देश के 10 राज्यों से अधिक है। इसमें चार राज्य और छह केंद्र शासित प्रदेश हैं। यही नहीं दुनिया के 30 देशों से भी अधिक आबादी जिले की है। यह हाल तब है जब नई जनगणना नहीं हुई है।

विज्ञापन

पिछले तीन दशक में यह दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है।  नई जनगणना में आबादी का आंकड़ा और बढ़ेगा। देश में आखिरी बार जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी। उसके मुताबिक तब जिले की आबादी 16,56,616 थी। इसमें पुरुषों की संख्या 8,81,776 थी, जबकि महिलाओं की आबादी 7,74,840 थी।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हर साल अनुमानित दो फीसदी का जनसंख्या में इजाफा होता है।  32 साल पहले 1991 में हुई जनगणना में जिले की आबादी 9,74,062 थी। इसके दो दशक बाद वर्ष 2011 में बढ़कर 16,56,616 हो गई थी। अब जिले की अनुमानित आबादी 19 लाख से अधिक है।

विज्ञापन

जिले की अनुमानित आबादी 19 लाख से अधिक
समय-समय पर होने वाले चुनाव के लिए तैयार की जाने वाली वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या भी पिछले 10-12 सालों में बढ़ी है। ऐसे में अब अपने जिले की अनुमानित आबादी 19 लाख से अधिक है। बता दें कि बढ़ती हुई आबादी को नियंत्रित करने के लिए शासन की ओर से कई पहल की गई हैं।

आबादी बढी पर रोजगार बढ़ा और न संसाधन
कन्नौज की आबादी लगातार बढ़ रही है। उसके मुकाबले सुवधिाओं की कमी है। खास तौर से रोजगार को यहां उद्योग-धंधे की काफी कमी है। यहां की आधी से ज्यादा आबादी मुख्य रूप से खेती पर ही निर्भर है। आलू यहां की मुख्य फसल है, लेकिन आलू आधारित कोई उद्योग नहीं है।

कन्नौज में हर महीने 900 बच्चे लेते हैं जन्म
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में हर महीने औसत 900 बच्चों का जन्म होता है। इसी साल की पहली तिमाही में अप्रैल, मई व जून की रिपोर्ट के मुताबिक कन्नौज में इस दौरान 2709 बच्चों ने जन्म लिया। इसमें सबसे ज्यादा 396 बच्चों का जन्म जिला अस्पताल में हुआ, जबकि छिबरामऊ सीएचसी में इन तीन महीनों में 364 बच्चों ने जन्म लिया।

इत्रनगरी से कम आबादी वाले राज्य
  •  गोवा: करीब 15 लाख,
  • अरुणाचाल प्रदेश: 14 लाख
  • मिजोरम: 11 लाख
  • सिक्किम: छह लाख
इन केंद्र शासित प्रदेश की आबादी भी कन्नौज से कम
  • पुडूचेरी: 13 लाख
  •  चंडीगढ़: 11 लाख
  • अंडमान निकोबार: चार लाख
  •  दादरनगर हवेली: साढ़े तीन लाख
  • दमन-दीव: ढाई लाख
  • लक्ष्यद्वीप: एक लाख 

इन प्रमुख देशों की आबादी कन्नौज से कम
बारबाडोस की तीन लाख, आईसलैंड की सवा तीन लाख, मालदीव की आबादी छह लाख, बहरीन की आबादी 17 लाख, मॉरिशस की आबादी 13 लाख, मकाओ की आबादी सात लाख, फिजी की करीब नौ लाख है, भूटान की आबादी आठ लाख है।

बढ़ती हुई आबादी को नियंत्रित करने के लिए शासन की ओर से कई पहल की गई है। परिवार नियोजन के कार्यक्रम को गंभीरता से चलाया जा रहा है। लोगों को समय-समय पर जागरुक करने के आयोजन भी हो रहे हैं। लोगों में जागरूकता भी आई है।  -शुभ्रांत शुक्ला, डीएम
विज्ञापन

आखिरी बार देश भर में वर्ष 2011 में जनगणना हुई थी। अभी उसी को आधार मानकर योजना बनती है। उसी आधार पर जरूरतमंदों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाता है। नए सिरे से जनगणना का कोई आदेश नहीं है। नए सर्वे में आबादी की संख्या बढ़ेगी।  -भागीरथ यादव, डीएसटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें