फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अध्यापकों की पिटाई से छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 26 Jul 2022 02:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज में छात्र की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि अध्यापकों ने घड़ी चोरी का आरोप लगाकर छात्र की पिटाई कर दी। जिससे छात्र की हालत खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में अध्यापकों की पिटाई से छात्र की मौत की घटना सामने आई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड्डिया कसावा निवासी कानपुर जहांगीर का पुत्र दिलशान खान आर एस इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। जहांगीर के मुताबिक 23 जुलाई को दिलशान पढ़ने के लिए स्कूल गया था। आरोप है कि अध्यापकों ने घड़ी चोरी का आरोप लगाकर दिलशान की पिटाई कर दी। घर आने पर दिलशान ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी। परिजन छात्र को डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें