फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: होली पर युवती ने लगाया घर में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप

Mon, 17 Mar 2025 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
कोतवाली छिबरामऊ के एक गांव निवासी ग्रामीण ने सोमवार को एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि 14 मार्च को रंग खेलने के बाद लोगों का घर में आना जाना लगा था। उसी दौरान पड़ोस की महिला घर आई और पुत्री को अपने साथ बुलाकर ले गई। पुत्री को महिला ने अपने घर पर बैठा दिया। कुछ देर में आने की बात कहकर चली गई। उसी दौरान महिला का पति आया और उसने पुत्री को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के शिकायत करने की बात कहने पर पड़ोसी ने उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुत्री ने घर जाकर परिजनों को बताया। पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने छिबरामऊ कोतवाल को जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें