किसी प्रकार समझाकर उसे चौकी पर लाया गया। वहां मोबाइल से पिता से संपर्क किया गया। काफी देर तक चौकी पर बिठाने के बाद जब उसका नशा हल्का हुआ तो उसे बस से कानपुर भेज दिया गया। कस्बे के चौकी प्रभारी ने बताया कि सिपाही कानपुर में डायल 112 में तैनात है। वह यहां नशे की हालत में था। पिता को मोबाइल से पूरी बात बताई गई। तो उन्होंने इस करतूत पर शर्मिंदगी जाहिर की, तब उसे छोड़ दिया गया।