फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: लापता महिला का तालाब में मिला शव, पति पर हत्या की आशंका

Wed, 07 Sep 2022 02:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कन्नौज जिले में लापता महिला का तीन दिन बाद गांव के बाहर तालाब में शव मिला। पति पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जिले के तालग्राम थाना के गांव मोतीपुर्वा निवासी सुधा देवी पाल (35) सोमवार रात को लापता हो गई थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर तालाब में सुधा देवी का शव उतराता देखा।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने छानबीन की। इसके बाद पति राजपाल पर हत्या की अशंका जताते हुए उसे हिरासत में ले लिया। मृतका के बच्चों ने पिता और मां की लड़ाई होने की बात कही। इसके बाद से रात को मां लापता हो गई थी। वहीं सिरसा गांव निवासी मृतका के पिता फूल सिंह और भाई विनय कुमार व अनूप ने राजपाल पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द खुलासा किया जाएगा। राजपाल की पहली पत्नी उसकी गलत संगतों के कारण छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने सुधा पाल से दूसरी शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें