फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime: युवक से की दोस्ती...फिर बनाया ऑडियो-वीडियो, अब युवतियां कर रही हैं ब्लैकमेल, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 30 Apr 2023 10:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Blackmailing: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में युवतियों के द्वारा युवक को परेशान और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवतियां ऑडियो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहीं थीं। मामले में दोनों युवतियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमूमन सोशल मीडिया पर युवतियों को परेशान करने या ब्लैकमेल करने का मामला सामने आता है। इस बार मामला बिल्कुल अलग है। मामला कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर दो युवतियों ने युवक से अश्लील बातें की और रिकॉर्ड कर लिया।

विज्ञापन

इसके बाद में रिकॉर्ड वीडियो और ऑडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवतियों ने युवक से रुपये मांगे। मांग पूरी न होने पर वीडियो को वायरल करने के लिए ब्लैकमेल करने लगी। युवक की तहरीर पर पुलिस ने एसपी के आदेश पर दो युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
कोतवाली क्षेत्र के कमलेपुर्वा गांव निवासी अरविंद ने बताया कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दो युवतियों से दोस्ती हो गई। दोस्ती के दौरान नंबर का आदान-प्रदान हुआ और मोबाइल से बात होने लगी। दोनों युवतियों ने अश्लील बातें व हरकतें करते हुए ऑडियो व वीडियो रिकॉर्ड कर ली।

विज्ञापन

नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज
कुछ दिनों बाद युवतियों ने वीडियो वायरल की धमकी देते हुए रुपयों की मांग करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने यह बात एसपी को बताई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर नंबरों के आधार पर आरोपी अंकिता शर्मा व रिया शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाल बोले- युवतियां कर रही थीं ब्लैकमेल
कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि युवतियों के द्वारा युवक को परेशान करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर और नंबर की आईडी के आधार पर दोनों युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती
बता दें कि थाना क्षेत्र में युवक का अश्लील वीडियो बनाकर युवतियों के द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के मामले से सनसनी फैल गई। पीड़ित की सोशल मीडिया के जरिये युवतियों से दोस्ती हुई थी। इस बीच युवतियों ने युवक को वीडियो काल करके उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें