हिंदी के पेपर के साथ बोर्ड परीक्षा शुरू
- फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन हिंदी का पेपर होने के कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर लाइन लगी रही। परीक्षार्थियों की गेट पर ही सघन तलाशी ली गई और अंदर जाने दिया गया। कहीं भी कोई नकलची पकड़ने की सूचना नहीं मिली।