किशोरी दुष्कर्म कांड की आरोपी बुआ की जमानत याचिका कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दी। पीड़िता की बुआ ने गैंगस्टर की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए जमानत अर्जी दाखिल की थी। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि बुआ के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, जिसको आधार मानकर उसकी जमानत याचिका निरस्त कर दी गई है। वह अब जेल में ही रहेगी। उस पर पॉक्सो में ट्रायल भी शुरू हो चुका है। 19 नवंबर को इस मामले में पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे।