फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मासूमों की मौत: पहले दो डूबे…उनको बचाने में दो और की गई जान, बुझ गया घर का इकलौता चिराग, पढ़ें कन्नौज हादसा

Tue, 16 Jul 2024 05:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: तालाब में डूबने से मौत के बाद चारों बच्चों के परिजन इस बात पर राजी नहीं थे कि उनका पोस्टमार्टम कराया जाए। इस पर डीएम ने समझाया कि सरकारी मदद के लिए यह जरूरी है कि उनका पोस्टमार्टम कराया जाए। इसके बिना मदद में मुश्किल होगी।
विज्ञापन
तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चों की मौत से कस्बे में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी जिसे मिली, वह मौके पर दौड़ा चला आया। जिस मोहल्ला गर्दाबाद के बच्चे हैं, वहां हर तरफ मातम पसरा हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक पहले तो गहराई में जाने पर दो बच्चे डूबे थे। उन्हें बचाने में दो अन्य बच्चों की भी जान चली गई।

विज्ञापन

समधन कस्बा में तरा तालाब में हुए इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चे जब नहाने के लिए पहुंचे तो उन्हें मना किया गया। लेकिन बच्चे नहीं माने। नहाने के दौरान ही दो बच्चे गहराई में जाने लगे। इस पर दो बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके और चारों ही डूब गए। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों को नहाते देखा गया था, लेकिन वापस निकलते नहीं देखा गया।

Trending Videos

उनके कपड़े और चप्पल बाहर ही पड़े थे। ऐसे में जब यह समझ में आया कि चारों गहरे पानी में चले गए हैं तो बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक चारों की मौत हो गई। सरकारी तालाब में हादसे के बाद लोगों ने इसे बंद कराने की मांग की है। पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि तालाब और उसके पास कई गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान उनमें पानी भरा होता है, इससे हादसे का डर रहता है। मांग की कि उन गड्ढों को भरा जाना चाहिए।

पोस्टमार्टम के लिए राजी करने में अफसरों को करनी पड़ी जद्दोजहद
तालाब में डूबने से मौत के बाद चारों बच्चों के परिजन इस बात पर राजी नहीं थे कि उनका पोस्टमार्टम कराया जाए। इस पर डीएम ने समझाया कि सरकारी मदद के लिए यह जरूरी है कि उनका पोस्टमार्टम कराया जाए। इसके बिना मदद में मुश्किल होगी।

डीएम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया रात में ही कराने को कहा
शाम सात बजे किसी तरह दो बच्चों के परिजन तैयार हुए तो उनका पंचायतनामा भरा जाने लगा। रात आठ बजे चारों बच्चों के परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी हो गए। जब बच्चों का शव ले जाया जाने लगा तो महिलाओं का हुजूम सड़क पर आ गया। उन्हें किसी तरह समझा कर राजी किया गया। डीएम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया रात में ही कराने को कहा।

अखिलेश यादव ने जताया दुख
समधन तालाब में डूबकर चार बालकों की मौत की सूचना पर सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने दुख का इजहार किया है। समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से शोक संदेश जारी किया गया। उसके पहले ही पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक अरविंद यादव भी वहां पहुंच गए।

परिवार को 10-10 लाख रुपये मदद की मांग
सदर के पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, बउअन तिवारी, हसीब हसन सिद्दीकी, रफी अनवर सिद्दीकी, गुफरान सिद्दीकी, अच्छे खान, तुफैल अहमद आदि ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना जताई। पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने प्रशासन से मांग की है कि वह मृतक बच्चों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की मदद दी जाए।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग
तालाब में डूबने से हुई चार मौत से सभी परिवार में गम का माहौल है। चार बच्चों में तनवीर के 11 वर्षीय पुत्र हसन की भी मौत हो गई। वह चार बहनों में इकलौता भाई था। इससे उसके परिवार में भी सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें क्या है पूरा मामला
जिले के समधन कस्बा में तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चे आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं। सूचना पर डीएम, एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अफसरों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

रिश्तेदार होने के साथ दोस्त भी थे चारों
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन, गर्दाबाद निवासी तनवीर खान का पुत्र हसन (10), इसी मोहल्ले के सहीम खान का पुत्र अब्दुल्ला (12), सुहेल खान का पुत्र शादान हुसैन (12) और मुबीन हुसैन का पुत्र जुनैद हुसैन (13) आपस में रिश्तेदार होने के साथ ही दोस्त भी थे। परिजनों ने बताया कि गर्मी और उमस के चलते चारों बच्चों सोमवार करीब तीन बजे गांव के पास में स्थित तालाब में नहाने गए थे।

एक-एक करके निकाले गए थे शव
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चरवाहों के मना करने के बाद भी चारों बच्चे तालाब में नहाने लगे। इस दौरान चारों बच्चे गहराई में जाकर डूबने लगे। आनन-फानन लोगों ने तालाब में कूद कर किसी तरह बच्चों को बचाने का प्रयास किया। चारों बच्चों को एक-एक करके निकाला गया, लेकिन तब तक चारों की सांसें टूट चुकी थीं। लोगों ने उनके पेट दबाकर पानी निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये की मदद देने का आश्वासान
इस बीच हादसे की जानकारी मिलने पर डीएम शुभ्रांत शुक्ला, एसपी अमित कुमार आनंद, छिबरामऊ एसडीएम उमाकांत तिवारी, सीओ सदर कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। अफसरों ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। डीएम ने पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये की मदद देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें