पयर्टकों के लिए कालिंजर दुर्ग बंद
कालिंजर। कोरोना संक्रमण के चलते कालिंजर दुर्ग को पर्यटकों के लिए अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद कर दिया गया है। महानिदेशालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली के आदेश के बाद पुरातत्व विभाग ने बांदा व चित्रकूट के सभी संरक्षित स्मारकों को बंद करने के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में प्राचीन संरक्षित स्मारक कालिंजर दुर्ग को अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद कर दिया गया। ज्ञात हो यहां पर दूर-दूर से लोग भगवानी नीलकंठेश्वर सहित अन्य ऐतिहासिक व प्राकृतिक धरोहरों को देखने के लिए आते हैं। (संवाद)