फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डेरापुर कस्बे में निकाली गई कलश यात्रा, हुई पुष्प वर्षा

Mon, 15 Jan 2024 03:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। कस्बे में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत को लेकर कलश व रथयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में चल रहे भक्तों के जयकारों से कस्बा राम मय हो गया। कलश यात्रा का जगह- जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

अक्षत को लेकर कलश यात्रा का शुभारंभ खंड कार्यवाह रामजी त्रिवेदी की अगुवाई में हुआ। भक्तों ने भगवान राम की पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा को कस्बे के मुख्य मार्गो से लेकर गली मोहल्लों में भ्रमण कराया। खंड कार्रवा ने कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है। रामभक्तों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर-घर जाकर लोगों को पत्रक वितरित करते हुए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोग अपने घरों और नजदीकी मंदिरों को भव्य रूप से सजाएं। उस दिन हम दीपावली या फिर अन्य त्योहार से भी ज्यादा हर्ष और उल्लास के साथ पर्व के रूप में मनायें। मुख्य रूप से रजत मिश्रा, गोविंद शर्मा, अश्वनी त्रिवेदी, अम्बरीष तिवारी, कृपा शंकर शुक्ला, प्रखर तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें