निवाड़ीकला। क्षेत्र के ग्राम वीरपुर में फैली बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाओं के वितरण के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। रविवार को पीएचसी अहेरीपुर के डॉक्टरों की टीम ने गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांचें की और दवाइयों का वितरण भी किया। पीएचसी प्रभारी डॉ.अतुल तिवारी ने गांव में लोगों को झोलाछाप डॉक्टरों व बिना पंजीकृत लैबों से जांच न करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये झाेलाछाप डाक्टर पैसे ऐंठने के चक्कर में छोटी बीमारी को बड़ा बता देते हैं। इससे फिर परेशानियां बढ़ती ही जातीं है। इस दौरान फार्मासिस्ट पंकज कटियार, लैब टेक्नीशियन सुधीर पटेल व राहुल शाक्य रहे। (संवाद)