फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जेआर शिक्षा-शोध में होंगे पारंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग और एसजीपीजीआई लखनऊ के बीच चिकित्सा शिक्षा और शोध को लेकर समझौता हुआ है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एसजीपीजीआई के हिमैटोऑन्कोपैथोलॉजी विभाग के बीच पैथोलॉजी रेजिडेंट्स के प्रशिक्षण के लिए करार हुआ है। इसमें एसजीपीजीआई के विशेषज्ञों के साथ ज्ञान और अनुभव साझा किया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. लुबना खान ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। पहली कक्षा पांच अक्तूबर को हिमैटोपैथोलॉजी और हिमैटोऑन्कोपैथोलॉजी विषय पर होगी। वहीं डॉ. चयनिका काला ने बताया कि कार्यक्रम में एसजीपीजीआई के डॉ. खलीकुर्रहमान केस आधारित चर्चा करेंगे। डॉ. शैली सिंघला महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें