हरदोई। विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर भाजपा के जिला प्रवासी बनाए गए सीतापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने माॅनीटरिंग टीम के साथ बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने जिले के दस अलग अलग बूथों पर भी जाकर भाजपा के बूथ लेबल अभिकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा ने बूथ स्तर पर दो दो अभिकर्ता बनाए हैं। इसके अलावा एसआईआर को लेकर पार्टी की तरफ से चल रहे कार्याें की निगरानी के लिए मॉनीटरिंग टीम गठित की गई है। प्रदेश नेतृत्व ने इसके लिए एक एक जिला प्रवासी भी तैनात किया है। शहर के अलग अलग पोलिंग बूथ के साथ जिले के कुल दस बूथों पर उन्होंने बैठक की। उक्त बैठकों में आजाद सिंह भदौरिया, मुदित वाजपेयी,पंकज सिंह आदि शामिल रहे।