विकलांग व्यावसायिक पुनर्वास केंद्र में 17 नवंबर को सुबह 10:30 बजे तक जॉब मेला लगेगा। इसमें 18 से 35 साल के नि:शक्त अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इनकी योग्यता एमबीए, आईटीआई, बीपीओ, सेल्स, मार्केट, फ्रंट आफिस, कंप्यूटर ग्राफिक्स और लेखा केलिए स्नातक के साथ अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी है। सहायक निदेशक पुनर्वास परवेज आलम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 15 नवंबर तक केंद्र पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। रजिस्ट्रेशन की कोई फीस नहीं है।