घाटमपुर (कानपुर)। नेयवेली पावर प्लांट में काम पाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को एलएंडटी और अन्य सहयोगी कंपनियों के लिए कुल 360 लोगों का साक्षात्कार हुआ। इनमें सिर्फ 95 युवाओं का चयन किया गया। स्थानीय गांवों में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर अन्य प्रांतों से वापस लौटकर आए हैं। जिसके चलते पॉवर प्लांट में ठेकेदारी पर काम करवा रही विभिन्न कंपनियों ने कामगारों की भर्ती शुरू की है।