फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झांसी एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे बाधित रहा ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मंगलवार इटावा स्टेशन से रवाना होकर कुछ दूर पहुंचने के बाद ही 1104 इटावा-झांसी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इंजन फेल होने से दो घंटे तक इटावा-उदी रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन




इटावा-झांसी एक्सप्रेस सुबह पांच बजे इटावा स्टेशन से रवाना हुई। इटावा-उदी ट्रेक पर राहतपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन का इंजन फेल हो गया। चालक की सूचना पर इटावा स्टेशन से पहुंची तकनीकी टीम दो घंटे बाद भी इंजन को चालू नहीं कर सके। आनन फानन ट्रेन में मालगाड़ी का इंजन लगाकर झांसी एक्सप्रेस को सात बजे रवाना किया जा सका। इस बीच ट्रेन लगभग दो घंटे तक यहां खड़ी रही। ट्रेन शहर के पास होने के चलते कई यात्रियों ने तो अपनी यात्रा ही स्थगित कर दी और वह ट्रेन से उतर कर टेंपो व अन्य साधनों से अपने घर चले गए।



मैनपुरी-आगरा ईएमयू और ग्वालियर जाने वाली ट्रेन भी रही खड़ी


दो अन्य ट्रेनें भी ट्रैक बाधित होने के कारण इटावा स्टेशन पर ही खड़ी रहीं। मैनपुरी से आगरा जाने वाली ईएमयू प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी रही और अपने निर्धारित सुबह 6:10 बजे की जगह 7:30 बजे रवाना की गई। वहीं, इटावा-ग्वालियर ईएमयू 7:45 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें