कानपुर । सचेंडी के धरमंगतपुर गांव निवासी विक्रम सिंह ने घर की अलमारी में रखे करीब 10 लाख के गहने चोरी करने का आरोप लगाते हुए अपने भतीजे अजय और राघव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी विक्रम सिंह पत्नी रसना, बेटी अंशिका व पुत्र कृष्णा के साथ रहते हैं। विक्रम के मुताबिक दो नवंबर को किसी काम से पुखरायां गए थे। बेटी कोचिंग पढ़ाने और पत्नी डॉक्टर के पास गई थी। पड़ोसी के घर में बैठे छोटे बेटे कृष्णा को कमरे की चाबी दे गई थी। आरोप है कि भतीजे अजय ने कृष्णा को बरगला कर कमरे का ताला खुलवाया। दुकान से नमकीन मंगवाई, कृष्णा नमकीन लेने चला गया। इस बीच जेवर गायब कर दिए। एसीपी पनकी शिखर ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद