मूसानगर। श्री द्यूल बाबा क्रिकेट क्लब पुलंदर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत सोमवार को जहानाबाद बनाम पनकी कानपुर के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में जहानाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनकी कानपुर को पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर जहानाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए जहानाबाद टीम ने 17 ओवर में 203 रन का स्कोर खड़ा किया। जहानाबाद की ओर से भरे तिवारी ने 58 रन और इम्तियाज ने 54 रन बनाए। पनकी कानपुर की टीम बल्लेबाजी 15 ओवर में 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह जहानाबाद की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए जहानाबाद के खिलाड़ी निजाम को चार ओवर में 44 रन देखकर 5 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजक ने दिया। (संवाद)