कानपुर। भौंती स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के बीसीए छात्र की हादसे में हुई मौत के मामले में अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से जेसीबी चालक को जमानत मिल गई है। भौंती स्थित इंजीनियिरंग कॉलेज में 23 फरवरी की शाम छुट्टी के बाद बीसीए तृतीय वर्ष का छात्र प्रखर सिंह दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहा था। कॉलेज में जेसीबी से खोदाई का काम चल रहा था। धूल के गुबार में प्रखर की बाइक जेसीबी में जा घुसी थी। हादसे में प्रखर की मौत हो गई थी। पुलिस ने जेसीबी चालक सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लगभग एक माह बाद सुजीत को जमानत मिल सकी है। (संवाद)