फोटो संख्या 05
फोटो संख्या 06
फोटो संख्या 07
फोटो संख्या 08
हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
क्रासर
आगरा-कानपुर हाईवे पर जौनई चौकी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। गुरुवार रात आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जौनई चौकी के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक कंटेनर आगे चल रहे बड़े वाहन में घुस गया। हादसे में कंटेनर का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुरुवार देर रात कानपुर से गुरुग्राम जा रहा कंटेनर जैसे ही जौनई पंप के सामने पहुंचा तो कंटेनर के चालक को झपकी आ गई। जिस कारण आगे चल रहे किसी बड़े वाहन में कंटेनर घुस गया। परिचालक साइड की दिशा से कंटेनर की जबरदस्त टक्कर होने केबिन में बैठे एक ही परिवार के राजेश कुशवाहा (40) पुत्र रामपाल, उसकी पत्नी सुनीता देवी (38), दो बेटे नितिन कुमार (20) और जतिन कुमार (14) निवासी ककवन थाना ककवन जनपद कानपुर नगर व फूलचंद (40) पुत्र गौरी शंकर निवासी कमलापुर गांव तमरापुर थाना सट्टी कानपुर देहात बुरी तरह क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। मौका पाकर कंटेनर का चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने पुलिस टीम के साथ केबिन में फंसे सभी गंभीर घायलों को निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य गंभीर घायलों को उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान फूल सिंह की मौत हो गई। वहीं मां और उसके दोनों बेटों का इलाज जारी है।
.......................................
हाईड्रा और जेसीबी मशीन के आने से पहले पुलिस ने घायलों को निकाला
दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर तत्काल अपनी टीम के साथ पहुंचे सीओ नागेंद्र चौबे व प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह पहुंचे। जहां टीम ने केबिन में बुरी तरह फंसे घायलों को देखकर मशीनों और उपकरणों का इंतजार किए बिना खुद मोर्चा संभालते हुए निकलने में लग गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब तक हाईड्रा और जेसीबी मशीन आई तब तक सभी गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया था।
.......................................
रोते हुए बोला...मामा सब कुछ खत्म हो गया
जीवकोत्पार्जन के लिए कंटेनर की केबिन में बैठकर मजदूरी के लिए मेबाड़ी गुरुग्राम हरियाणा परिवार के साथ जा रहे राजेश की दर्दनाक मौत हो गई। एक ही परिवार के चार लोगों की देर रात यहां हुए दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार के मुखिया की मौत चार अन्य के गंभीर घायल होने पर परिवार बिखर गया। केबिन में बुरी तरह फंसे होने के बाद निकलने पर मृतक के सबसे छोटे बेटे जतिन कुमार ने रोते बिलखते हुए कानपुर अपने मामा फूलचंद को फोन किया। वह घटना की जानकारी देते हुए बोला मामा सब कुछ खत्म हो गया, बर्बाद हो गए पापा खत्म हो गए। मां का एक पैर कट गया, भैया की स्थिति गंभीर है। भगवान ने मेरे साथ यह क्या कर दिया मामा अब क्या होगा...। वहीं फूलचंद दिल्ली में हलवाई का काम करने के लिए जा रहे थे।