फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रिश्तों को सुधारने के लिए जमीयत चलाएगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पति-पत्नी के बीच झगड़ों को खत्म करने के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। जमीयत उलेमा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में से एक दिन का सत्र परिवार और रिश्तों को सुधारने पर ही किया जाएगा। यह जानकारी रजबी रोड स्थित जमीयत उलेमा के कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी गई। सचिव मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी ने कहा कि 16 से 18 जनवरी को परेड स्थित रजबी ग्राउंड में मेराज उन नबी के मौके पर जलसे का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य समाज को सही राह दिखाना और लोगों को दिलों में मोहब्बत जगाना है। यहां मौलाना एम ए जामई, मौलाना एन ए कासमी, मौलाना अनीस खान, जुबैर अहमद फारूकी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें