फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: ट्रैक्टर का लोन वसूलने गई बैंक कर्मचारियों की टीम पर ग्रामीणों का हमला, जान बचाकर भागे

Tue, 16 Apr 2024 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन में ट्रैक्टर का लोन वसूलने गई बैंक कर्मचारियों की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कर्मचारी किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कोंच में बैंक के बकायेदार से जब बैंक कर्मचारियों की टीम लोन की वसूलने गई तो बकायेदार ने ग्रामीणों के साथ टीम पर हमला बोल कर मारपीट कर दी। साथी टीम से ट्रैक्टर भी छीन ले गए। हमलावरों द्वारा की गई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उरई निवासी अनुभव सचान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह इंडसइंड बैंक उरई में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वह शाखा के क्लस्टर हेड इमरान खान व सेल्समैन और कलेक्शन कर्मचारी सज्जीत कुमार, सतीश पटेल के साथ तीतरा खलीलपुर गांव में बकायेदार मलखान सिंह पाल के घर ऋण पर लिए ट्रैक्टर की किस्त लेने के लिए गए तो बकायेदार ने असमर्थता व्यक्त की और स्वेच्छा से ट्रैक्टर सौंपने पर रजामंदी दी।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि जब टीम के लोग ट्रैक्टर लेकर वापस लौट रहे थे तभी कोंच के पंचानन चौराहे पर बकायेदार व उसके चार पांच अन्य साथियों ने टीम पर हमला बोल दिया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बुरी तरह मारापीटा और ट्रैक्टर भी छीन ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शाखा प्रबंधक ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही। बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें